विदिशा में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में भारी अंतर बना हुआ है। सुबह मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहता है, जो आठ बजे के बाद धूप निकलने पर छंट जाता है। तापमान में यह उतार-चढ़ाव जनजीवन पर असर डा
पिछले कई दिनों से दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर बना हुआ है। रातें अत्यधिक ठंडी रहती हैं, जबकि दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है। लोग सुबह और शाम गलन महसूस कर रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सत्येंद्र एस. तोमर के अनुसार, हवा की दिशा उत्तर-पूर्व बनी हुई है, जिससे ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति अगले करीब एक सप्ताह तक बनी रह सकती है।
कोहरे की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी बहुत कम रही।
स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी
तेज ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। चिकित्सकों ने सुबह-शाम विशेष सावधानी बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है।
पिछले पांच दिनों का तापमान
29 दिसंबर: अधिकतम 26°, न्यूनतम 5.5°
28 दिसंबर: अधिकतम 24°, न्यूनतम 4°
27 दिसंबर: अधिकतम 24.5°, न्यूनतम 5.5°
26 दिसंबर: अधिकतम 25.5°, न्यूनतम 6°
25 दिसंबर: अधिकतम 25.5°, न्यूनतम 7°
देखिए दो तस्वीरें…

सुबह के वक्त कोहरे के बीच योगा करते लोग।

विजिबिलिटी कम होने का कारण दूर तक देखना मुश्किल हो रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.