पाकुड़ में रेलवे के सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव के क्वार्टर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन शातिर चोरों, मुन्ना अंसारी, सद्दाम अंसारी और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए जेवर, नकदी
छापेमारी टीम ने आरोपियों के पास से एक चांदी का हार, एक जोड़ा पायल, दो चांदी के गले हुए रॉड, कुल 12,600 रुपए नगद और दरवाजा व ताला तोड़ने के औजार बरामद किए। पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद ने अपने कार्यालय में बताया कि इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 330/2025 दर्ज किया गया था।
एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने अनुसंधान के दौरान कई इनपुट जुटाए।
नगद और दरवाजा व ताला तोड़ने के औजार बरामद।
30 दिसंबर की रात एसपी के द्वारा सूचना मिली कि हरिणडांगा मैदान में कुछ संदिग्ध लोग एकत्रित हैं। सूचना के सत्यापन के बाद टीम मौके पर पहुंची और चोरी की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपने सहयोगी के साथ सहायक अभियंता के घर चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवर और रुपए बरामद किए गए। एसडीपीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पाकुड़ नगर थाना में उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.