भिलाई के पुरैना इलाके में गुरुवार को शाम को छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सुबह से ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हसिये से वार कर हत्या कर दी। मामला पु
रोजी मजदूरी करता था बड़ा भाई जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू निर्मलकर 45 वर्ष है। भिलाई-3 के पुरैना का रहने वाला है। रोजी-मजदूरी का काम करता था। राजू की उसके भाई मुकेश निर्मलकर 43 वर्ष से सुबह से विवाद चल रहा था। शाम को 6 बजे विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के उपर हसिया से वार कर दिया। पत्नी ने भी अपने पति को हसिया थमाया था। पुलिस ने दोनों को ही इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ले को लोगों ने भी किया था बीच-बचाव बताया जा रहा है कि सुबह दोनों चाकू लेकर एक-दूसरे से भिड़ रहे थे। मामला बढ़ता देख लोगों ने बीच-बचाव भी किया, लेकिन तनाव बना रहा। शाम को एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान गुस्से में छोटे भाई ने घर में रखा हसिया उठाया और बड़े भाई पर हमला कर दिया। वार पैर में किया गया था, जिससे गंभीर खून बहने लगा।
एंबुलेंस आने में हुई देरी मृतक के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें मोहल्ले वालों ने सूचना दी थी कि दोनों भाई चाकू लेकर लड़ रहे हैं। लेकिन वो गए नहीं। बाद में जब विवाद बढ़ने की सूचना मिली तो वो मौके पर गए। जाकर देखा तो छोटे भाई ने बड़े भाई के पैर पर हसिया से वार किया था। घायल अवस्था में बड़े भाई को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से अस्पताल पहुंचने में देरी हो गई। गंभीर चोट और अधिक खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस नहीं दे रही जानकारी पूरे घटनाक्रम की जानकारी और वारदात के संबंध में बात करने के लिए जब पुलिस अफसरों को कॉल किया गया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया। भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह, पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर, सीएसपी छावनी अभिषेक झा और एएसपी सुखनंदन राठौर ने न तो कॉल उठाया और न ही रिर्टन कॉल किया। मृतक के जीजा सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.