गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस अधीक्षक एसआर भगत आज सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य शासन ने अब तक किसी नए अधिकारी की स्थायी पदस्थापना नहीं की है। अस्थायी व्यवस्था के तहत एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को जिले के पुलिस अधी
राजेंद्र जायसवाल ने आज ही एडिशनल एसपी पद का कार्यभार ग्रहण किया है। इसके तुरंत बाद उन्हें जिले के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया।
इसी क्रम में, श्याम सिदार को गौरेला, पेंड्रा और मरवाही तीनों डिवीजन के एसडीओपी का प्रभार दिया गया है। वहीं, एएसपी ओम चंदेल और एसडीओपी दीपक मिश्रा को उनके पदों से रिलीव कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सब-इंस्पेक्टर हेमंत पाटले भी आज सेवानिवृत्त हुए हैं।
पुलिस विभाग में इन सेवानिवृत्तियों और तबादलों के कारण जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नए एसपी की स्थायी पदस्थापना कब तक होगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
पेंड्रा में पुलिस अधिकारियों को भावपूर्ण विदाई
इन अधिकारियों के सम्मान में पेंड्रा में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिले के मुख्य मार्ग पर पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और अन्य अधिकारियों को आदिवासी लोकनृत्य की पारंपरिक धुनों के बीच नगर भ्रमण कराया गया।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर पुष्प वर्षा की और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। शहरवासियों ने अधिकारियों के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया। यह आयोजन विशेष रूप से एसपी भगत और सब-इंस्पेक्टर हेमंत पाटले की सेवानिवृत्ति के अवसर पर किया गया। इसके अलावा, अतिरिक्त एसपी ओम चंदेल और डीएसपी दीपक मिश्रा का अन्य जिलों में स्थानांतरण हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.