ऐतिहासिक, पर्यटक एवं सांस्कृतिक धरोहर गढ़कुंडार में महाराजा खेतसिंह खंगार जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय गढ़ कुंडार महोत्सव (27 से 29 दिसंबर 2025) का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। महोत्सव का उद्घाटन मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने की।
शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तोमर ने माता गजानन एवं महाराजा खेतसिंह खंगार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा कन्या पूजन कर विधिवत महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गढ़कुण्डार न केवल बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत है, बल्कि यह क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और गौरव का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य शासन गढ़कुण्डार जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सवों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें- तोहफे की खुशी: सतना को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 652 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण
मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन निवाड़ी के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
भक्ति एवं लोक गायन की प्रस्तुतियां
27 दिसंबर को सुमित दुबे एवं साथी (नरसिंहपुर) द्वारा बुंदेली लोक गायन, विनोद साहू एवं साथी (जबलपुर) द्वारा आल्हा गायन तथा चरणजीत सिंह एवं साथी (मुंबई) द्वारा भक्ति गायन की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.