{“_id”:”69b1c25358c42351900608ad”,”slug”:”the-road-to-sheetla-dham-chowkhiya-will-be-repaired-with-rs-966-crore-providing-relief-to-devotees-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-151091-2026-03-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaunpur News: 9.66 करोड़ रुपये से सही होगी शीतला धाम चौकिया की सड़क, श्रद्धालुओं को होगी राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरी
जौनपुर। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला धाम चौकिया को जाने वाली सड़कें अब बनाई जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9.66 करोड रुपये बजट स्वीकृत कर लिया है, जिसमें से 4.83 करोड़ बजट अवमुक्त भी कर दिया है। इसके लिए बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र धन्यवाद ज्ञापित किया। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने जनता की मांग पर इन सड़कों के लिए प्रस्ताव दिए थे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 धर्मार्थ योजनान्तर्गत जनपद के तीन प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 966.62 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 483.30 लाख रुपये आवंटित कर दिया है। राज्यमंत्री के मुताबिक जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 120 ए के किमी 59 से चौकिया धाम मंदिर तक चौड़ीकरण व सुद्दरीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 1.50 किमी सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए 281.57 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 140.78 लाख रुपये जारी कर दिया है। जबकि चौकियां -आरा एक किलोमीटर चौकिया धाम मंदिर तक चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य होगा। डेढ़ किमी तक बनाई जाने वाली इस सड़क के लिए 257.92 लाख रुपये का प्रस्ताव है, जिसमें से 128.96 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। वहीं, जौनपुर-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 128 ए के किमी -58 पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम मंदिर तक चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।