नारी तू नारायणी उत्थान समिति पानीपत की अध्यक्ष सविता आर्या ने बीते पांच मार्च को महिला आयोग में एक लिखित शिकायत देकर अवगत कराया था कि 1 मार्च 2026 को गायक एवं गीतकार आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह द्वारा प्रस्तुत एक गीत टटीरी के वीडियो में कुछ अत्यंत चिंताजनक दृश्य सामने आए थे। वीडियो में छोटी नाबालिग बच्चियों को हरियाणा राज्य के सरकारी विद्यालय की वर्दी में दिखाया गया था।
इसके अलावा गीत की कुछ पंक्तियां भी आपत्तिजनक और असंयमित भाषा को बढ़ावा देने वाली प्रतीत हुई थी। सविता ने आयोग से निवेदन किया गया था कि गाने में गलत शब्दों के प्रयोग को देखते हुए तुरंत गाने पर बैन लगाया जाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने महिला आयोग के तुरंत संज्ञान लेते सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सें गाने को बैन कर डिलीट करवाने पर हुई कार्रवाई से अपनी ओर से संतुष्टि पत्र महिला आयोग को भेज दिया है।
सविता आर्या ने कहा टटीरी गाने में बच्चियों के खिलाफ गलत शब्द का प्रयोग किया गया, जिसको सुनकर मैं और समाज आहत हुए। मैंने महिला आयोग, बाल आयोग और सरकार को शिकायत पत्र लिखा था विवादित गाने को युट्यूब और सोशल मीडिया से हटाया जाए। जिस पर महिला आयोग और सरकार ने संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए गाने को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया गया। मैं महिला आयोग एवं हरियाणा सरकार का धन्यवाद करती हूं और कार्रवाई से संतुष्ट हूं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.