शीतकालीन अवधि के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए तथा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर रेलवे द्वारा अजमेर से सोलापुर, बीकानेर से साई नगर शिरडी, अजमेर से दौड़ और बांद्रा टर्मिनस से अजमेर तक चलाई जा रही उक्त चार जोड़ी स्पेशल साप्ताहित ट्रेन से संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। इन ट्रेनों के संचालन की अवधि करीब एक माह के लिए बढ़ाई गई है। इससे यात्रियों की शीतकालीन अवधि तथा इस दौरान आने वाले त्योहारों (मकर संक्राति, बसंत बंचमी, गणतंत्र दिवस) के दौरान आवागमन करने में अतिरिक्त ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा प्रेस रीलिज के अनुसार ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि 26 जनवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि 25 जनवरी 2026 तक विस्तारित की गई है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09625 अजमेर-दौड़ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 जनवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 09626 दौंड़ अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी 2026, ट्रेन संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 जनवरी 2026 तक और ट्रेन संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि 29 जनवरी 2026 तक विस्तारित की गई है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-साई नगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि 31 जनवरी 2026 तक तथा ट्रेन ट्रेन संख्या 04716 साई नगर शिरडी- बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि 01 फरवरी 2026 तक विस्तारित की गई है।
ये भी पढ़ें- बाजार, दुकानों और चौपाटियों पर प्रशासन का छापा, हर जगह हो रही फूड सैंपलिंग
रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा, उज्जैन, मंदसौर, नीमच आदि रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली उक्त ट्रेन के संचालन के विस्तार से यात्री सुविधाओं में सुधार होगा और यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। उक्त चारों रेलसेवाओं का संचालन समय और ठहराव यथावत रहेगा, केवल संचालन अवधि का विस्तार किया गया है। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना के समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्रीगण www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं।