हमीरपुर। नगर पालिका ने शहर के कल्प वृक्ष क्षेत्र में यमुना नदी के तट पर विकास का जो प्रस्ताव शासन को भेजा उसे मंजूरी मिल गई है। बाद अब विभागों से एनओसी लेने की कवायद शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 98.80 लाख रुपये के कार्य जल्द ही धरातल पर होते नजर आएंगे।
शहर के कल्प वृक्ष मंदिर क्षेत्र में बंधन योजना के तहत नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासन को दो करोड़ रुपये की कार्य योजना बनाकर अक्तूबर माह में भेजी गई थी। इसमें मोटर वोट से लेकर अनेक कार्य प्रस्तावित थे। शासन ने कार्य योजना पर मंथन करके प्रस्ताव में कटौती करते हुए 98.80 लाख के कार्यों को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं शासन ने विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए 49.50 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया।योजना के मुताबिक फुटपाथ का निर्माण, बैंच, टीन शैड, पार्किंग का काम शामिल है। एनओसी मिलने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद विकास कार्य धरातल पर नजर आएंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शासन को दो करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर 98.80 लाख रुपये का प्रस्ताव पास हुआ है। आगे की कार्रवाई पूरी की जा रही हैं, जिससे विकास के काम की शुरूआत शीघ्र हो सके।
हेमराज सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हमीरपुर
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.