उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि पवित्र धार्मिक स्थल शिवखोड़ी में भविष्य के विकास का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। यहां यात्रा सुविधाओं का विस्तार होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रनसू आधार शिविर से गुफा तक अलग पैदल ट्रैक बनाए जाएंगे। एक ट्रैक गुफा तक जाने व एक वापसी के लिए बनाया जाएगा। इससे भीड़भाड़ वाली स्थिति नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा अप्रैल महीने से शुरू होने की पूरी उम्मीद है। तीर्थयात्रियों को मौसम में अचानक बदलाव और पहाड़ों से गिरने वाले पत्थरों से बचाने के लिए जल्द ही सुरक्षित ट्रैक शेड का निर्माण भी पूरा हो जाएगा।
शिवखोड़ी रियासी जिले के रनसु में पवित्र धार्मिक स्थल है। उपराज्यपाल ने यहां शनिवार को बुनियादी ढांचे के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। ये कार्य यह कार्य जेएसडब्ल्यू ग्रुप द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत पूरा किया गया था। इस माैके पर एलजी ने कहा कि शिवखोड़ी का जागरण शुरू हो गया है। यहां न केवल बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है बल्कि आस्था को भी मजबूत किया है।
ये विकास कार्य किए समर्पित
शिवम द्वार (दर्शनी ड्योढ़ी) का जीर्णोद्धार, महादेव भवन की मरम्मत और जीर्णोद्धार (यात्रा पंजीकरण काउंटर सहित), शिवम द्वार के पास मौजूदा घाट का नवीनीकरण, स्नान घाट, शौचालय परिसर, वस्त्रगृह, राम मंदिर के पास स्थित चिकित्सा केंद्र का जीर्णोद्धार, दर्शनी ड्योढ़ी के पास रनसू में टट्टू शेड का निर्माण और विभिन्न स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.