सिंचाई संकट से जूझते बोरना पंचायत के किसान.
गोगरी प्रखंड क्षेत्र की बोरना पंचायत में स्थित राजकीय नलकूप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप खराब रहने के कारण खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है और फसल उत्पादन पर प्रति
इस समस्या को लेकर बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने लघु सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर नलकूप की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि नलकूप का मोटर और स्टार्टर दोनों खराब हो चुके हैं, जिसके चलते सिंचाई पूरी तरह ठप है।
इसके साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने नलकूप परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि चारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व अक्सर ताला तोड़कर अंदर घुस जाते हैं और वहां जुआ खेलने व धूम्रपान जैसी गतिविधियां करते हैं। कई बार नलकूप का ढक्कन भी खोल दिया जाता है, जिससे उपकरणों के खराब होने या चोरी होने का खतरा बना रहता है।
उन्होंने विभाग से नलकूप की मरम्मत के साथ-साथ चारदीवारी निर्माण की भी मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और सरकारी संपत्ति सुरक्षित रह सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.