{“_id”:”69a451495788b2f34302a095″,”slug”:”the-garhwal-rifles-foundation-day-celebrations-showcased-the-colors-of-garhwali-culture-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-151589-2026-03-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Roorkee News: गढ़वाल राइफल के स्थापना दिवस समारोह में बिखरे गढ़वाली संस्कृति के रंग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:16 PM IST
गढ़वाल राइफल के स्थापना दिवस समारोह में बिखरे गढ़वाली संस्कृति के रंग
Trending Videos
गीतों पर जमकर थिरके पूर्व सैनिकसंवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। 16 गढ़वाल राइफल के समस्त पूर्व सैनिकों ने रविवार को 46वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ उनके परिवारजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान सैनिकों ने सेना में रहते हुए अपने-अपने साहसिक अनुभव साझा किए।
ढंडेरा स्थित गणेश वाटिका में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाली संस्कृति की झलक दिखाई दी।
समारोह में 16 गढ़वाल राइफल के अध्यक्ष ऑर्डिनरी सूबेदार मेजर महावीर प्रसाद डोभाल, ऑर्डिनरी कैप्टन गौरव सेनानी एवं जन कल्याण समिति रुड़की के अध्यक्ष एवं सभासद विजय सिंह पंवार अपने परिवार सहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल राइफल का प्रेरक गीत गढ़वालियों बढ़े चलो बजते ही पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने जमकर नृत्य किया। पूर्व सैनिक सत्येंद्र सिंह नेगी की संगीत टीम द्वारा प्रस्तुत गढ़वाली गीतों ने खूब तालियां बटोरीं। बेड़ू पाको बारो मासा गीत पर सभी ने सामूहिक रूप से नृत्य कर माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि विजय सिंह पंवार ने 16 गढ़वाल राइफल के सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गढ़वाल राइफल का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह रेजिमेंट देशभक्ति व बहादुरी की मिसाल है।