डंपर का टायर एक गड्ढे में फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर में भरी गिट्टी भी बुजुर्ग के ऊपर और घर में फैल गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर के नीचे दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाला। बुजुर्ग के परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- भोपाल में तांगे से स्मार्ट परिवहन मेट्रो तक, बदलते वक्त के साथ बदला शहर का सफर
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान के लिए गिट्टी से भरा डंपर पाइपलाइन के गड्ढे में धंसने के कारण पलट गया। हादसे में एक बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने डंपर जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया है कि अमृत योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए गली को पूरी तरह खोद दिया है। पिछले कई दिनों से सड़क खुदी हुई पड़ी है यही वजह है कि जब मिट्टी से भरा वहां से गुजर तो एकदम सड़क धसक गई और डंफर पलट गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि अमृत योजना के द्वारा गलियां खुद कर रखी है काम बहुत धीमा चल रहा है और इस वजह से लगातार हादसे हो रही है लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.