छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की दोपहर पेड़ पर फांसी पर अज्ञात युवक की लटकती लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अस्पताल भेजते हुए मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्राडीह के बगघरी टिकरा में आज दोपहर 1 बजे के आसपास महुआ पेड़ पर एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25 साल के आसपास की फांसी पर लटकती लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद पूंजीपथरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
फांसी पर अज्ञात युवक की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आसपास के गांव में मृतक की शिनाख्त के लिये पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच के दौरान दम घुटने से युवक की मौत होनें की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल पीएम रिपोर्ट के उपरांत ही मृतक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, मामले की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.