डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने 30 दिसंबर को मोरहाबादी मैदान में सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने मोरहाबादी मैदान में मंच, पंडा
पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में सफल 2000 से अधिक अभ्यर्थियों को 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में दिन के दो बजे सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय ने कैबिनेट सचिवालय और जिला प्रशासन को मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची पहले ही झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जा चुकी है। अब इस नियुक्ति प्रक्रिया के पूरा होने से राज्य के विभिन्न विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पद भरे जाएंगे। सितंबर 2024 में इसके लिए प्रतियोगिता परीक्षाएं हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया प्रारंभ और पूरी कर ली गयी।
उल्लेखनीय है कि सीजीएल परीक्षा को लेकर राज्य में काफी विवाद हुआ था। विवाद झारखंड हाईकोर्ट भी पहुंचा था। हाईकोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद तीन दिसंबर 2025 को जेएसएससी को रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया था। उसके बाद आठ दिसंबर को जेएसएससी ने नेपाल गए 10 अभ्यर्थियों को छोड़ अन्य सभी सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया था।
सीजीएल परीक्षा में पास अभ्यर्थियों से विभिन्न विभागों के पद भरे जाएंगे। इसमें झारखंड सचिवालय के 847 एएसओ, 293 कनीय सचिवालय सहायक, 170 श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, 4 प्लानिंग असिस्टेंट, 191 प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, 249 प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और 178 अंचल निरीक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र मिलेगा।
राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने में मदद मिलेगी। इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से प्रशासनिक कार्यों में भी तेजी आएगी। सीजीएल परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक मामला चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा किसी तरह का हस्तक्षेप किए जाने से पहले नियुक्ति पत्र सौंप कर सीजीएल परीक्षा को लेकर जारी विवाद का पटाक्षेप कर देना चाहती है। कुछ छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में सीजीएल परीक्षा को लेकर कैविएट दायर की है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभी कैविएट पर कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें कि सीजीएल परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षार्थियों के पक्ष में फैसला दिया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.