भास्कर संवाददाता | बड़वानी यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में शनिवार को बड़वानी में क्षत्रिय करणी सेना व सभी सवर्ण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया गया। दोपहर 3 बजे राजपूत धर्मशाला से वाहन रैली निकाली गई, जो मुख्य मार्ग से होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। सभा के बाद ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजसिंह चौहान ने कहा नए विनियमों में कई ऐसे प्रावधान हैं जो छात्रों के हितों के खिलाफ प्रतीत होते हैं। प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने कहा शिक्षा संस्थान समाज की जड़ हैं। वहां समानता, निष्पक्षता तथा न्याय की भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से विनियमों की पुनः समीक्षा कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख रहा है। उपस्थित लोगों ने 14 फरवरी को शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार हितेंद्र भावसार को सौंपा। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आगामी समय में आंदोलन व्यापक रूप दिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.