भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर शासकीय रामानुज प्रताप सिंहदेव पीजी कॉलेज, बैकुंठपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (महिला एवं पुरुष इकाई) द्वारा नशामुक्त भारत के लिए युवा थीम पर आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम जमगहना स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में
यह शिविर प्राचार्य डॉ. एमसी हिमधर के संरक्षण में और कार्यक्रम अधिकारी जयश्री प्रजापति व प्रो. अनुरंजन कुजूर के संयोजन में आयोजित किया गया था। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एसएन. पाण्डेय उपस्थित रहे। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने जमगहना गांव के विभिन्न पारा क्षेत्रों में नशामुक्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य व शिक्षा पर जागरूकता रैलियां निकालीं और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। उन्होंने बाल विवाह, दहेज, अंधविश्वास और नशे जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।
स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए सार्वजनिक स्थलों की सफाई की, कचरा निपटान किया, और 42 हैंडपंपों के पास सोख्ता गड्ढों का निर्माण व मरम्मत कार्य भी किया। दैनिक गतिविधियों में योग, पीटी और परेड का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि सांस्कृतिक संध्याओं में लोकगीत, लोकनृत्य और सामाजिक मुद्दों पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में वर्ष 2000 से 2025 तक के वरिष्ठ स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। तौफिक खान शिविर नायक और तनिशा देवांगन शिविर नायिका नियुक्त किए गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.