{“_id”:”695425a15e2b37c5f70e1066″,”slug”:”the-board-of-secondary-education-has-released-the-final-list-of-examination-centres-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-147129-2025-12-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaunpur News: माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी की परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र 2025-26 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र की अंतिम सूची शुक्रवार की देर शाम जारी कर दी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 206 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराया जाएगा। परीक्षा केंद्र बनाने में मानक का पूरा ध्यान रखा गया है। शासन की मंशा के अनुरूप सभी केंद्रोें पर सीसीटीवी कैमरे और वाॅयस रिकाॅर्डर की निगरानी में शुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं कराने की तैयारी चल रही है। बोर्ड परीक्षा दो पालियों में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक कराई जाएगी। केंद्रों की अंतिम सूची जारी के बाद परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों में सक्रियता बढ़ गई है। जिने केंद्रों पर तैयारी नहीं हुई वहां तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र की सूची जारी होने के बाद प्रायोगिक परीक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी पूरी करने के लिए कहा जा रहा है। परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल 12 परीक्षा केंद्र काट दिए गए हैं। जबकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल केवल करीब पांच हजार छात्र कम हुए हैं। यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च तक करवाया जाएगा। परीक्षा में एक लाख 51 हजार 701 परीक्षा परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 76918 छात्र पंजीकृत हैं। इसके अलावा 12वीं में 74783 छात्रों का पंजीकरण हुआ है। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। इंटर की प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गई है।