ये भी पढ़ें- 3.39 कैरेट के हीरे से चमकी किस्मत: हार्टअटैक-लकवा झेला पर हार नहीं मानी, अब पन्ना खदान ने दिया लाखों का हीरा
हीरा खदान संचालक सतीश खटीक ने बताया कि उन्होंने 20 दिन पहले पर खुदाई कार्य शुरू किया था। मंगलवार को नियमित खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर जांच कराने पर वह उच्च श्रेणी का हीरा निकला। इस खदान में दो पार्टनर हैं और दोनों के दो- दो बहनें हैं। उसने बताया कि पारिवारिक खर्च और बहनों की शादी में इस पैसों को लगाएगा।
हीरे को नियमानुसार पन्ना जिला हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है, जहां विशेषज्ञों द्वारा इसका औपचारिक मूल्यांकन और नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। जिले के अधिकारी अनुपम सिंह का कहना है कि यह हीरा इस वर्ष अब तक निकला सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन गुणवत्ता वाला हीरा है। इस खोज से क्षेत्र के खान मालिकों और स्थानीय लोगों में एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है। पन्ना की धरती पहले भी कई दुर्लभ और विशाल हीरे दे चुकी है, और इस ताजी खोज ने जिले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
पन्ना में 60 लाख से ज्यादा क़ीमत का साल का सबसे बड़ा हीरा मिला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.