गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराकर जैन मंदिर के समीप सड़क हादसे में 51 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुम्हारलालो निवासी सुरेश प्रसाद वर्मा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सुरेश प्रसाद वर्मा गिरिडीह स्थित नवज
मुलाकात के बाद वे बाइक से अपने घर कुम्हारलालो लौट रहे थे। इसी दौरान बराकर जैन मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को पकड़ लिया जाएगा।
परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश
इधर, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बराकर जैन मंदिर के पास सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब तक ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में गति सीमा लागू करने, स्पीड ब्रेकर लगाने, चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करने और रात के समय नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.