बक्सर जिले के बड़की नैनीजोर निवासी और पारंपरिक टेराकोटा कला पिंटू प्रसाद को वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें स
टेराकोटा हस्तशिल्प में 21 वर्षों का अनुभव
पिंटू प्रसाद को टेराकोटा हस्तशिल्प में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी कलाकृतियां कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में आकर्षण का केंद्र रही हैं। इससे पहले भी उन्हें 2018 में राष्ट्रीय योग्यता प्रमाणपत्र, 2015 में राज्य पुरस्कार और 2009 में एआई-एफएसीएस नई दिल्ली से सम्मान प्राप्त हो चुका है। पुरस्कार समारोह में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलिमा सामी राव, विकास आयुक्त अमित राज, कलाकार राजकुमार लाल और 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकीं विभालाल व अन्य मौजूद रहे।
मिट्टी और लकड़ी से लॉर्ड गणेशा बनाकर जीता सम्मान
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.