ठोल-शाहाबाद रोड पर मंधेडी गांव के पास मंगलवार को झाड़ियों में मिले शव की पहचान तेलंगाना के कामारेड़ी जिले के येलारेडी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय रजनीकांत के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम में शरीर पर तेजधार हथियार से किए गए 13 घाव मिले जिनमें गर्दन पर दो गहरे कट, चेहरे पर तीन और कमर पर छह वार शामिल हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी के अनुसार रजनीकांत की मौत सोमवार रात 10 बजे से एक बजे के बीच गर्दन पर किए गए वारों से हुई है।
ट्रेवल एजेंट से मिला था रजनीकांत
रजनीकांत करीब तीन साल पहले अंबाला के एक विदेश भेजने वाले एजेंट से मिला था। एजेंट ने उसे तीन साल के लिए रूस भेजने का दावा किया था। आरोप है कि इसके बाद एजेंट ने उसे तीन साल का वर्क वीजा बताते हुए तीन माह का पर्यटक वीजा थमा दिया और तीन माह बाद रजनीकांत को रूस से डिपोर्ट कर दिया गया। इसके बाद से ही रजनीकांत व एजेंट के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को एजेंट ने रजनीकांत को हिसाब करने के लिए अंबाला बुलाया था। इसके लिए वह दो से तीन दिन पहले हरियाणा आया था। परिजनों को मंगलवार देर रात रजनीकांत की मौत की खबर मिली।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.