Local Vegetables Of Bastar: बस्तर में बहुत सारी भाजिया मिलती है जिनका स्वाद लाजवाब होता है. यहां देसी स्टाइल में भाजी की सब्जियां बनाई जाती है. आप जब बस्तर और तो इन बस्तर की देसी भाजियों का स्वाद जरूर लीजिए.
बस्तर में टोरटा भाजी बंजर पड़ी ज़मीनों में स्वतः उग जाती है. बस्तर में इसे उबालकर देसी स्टाइल में बनाया जाता है.इस भाजी में प्रोटीन की मात्रा बेहद अधिक होती है. इस कारण बस्तर में इसे काफी पसंद किया जाता है. बस्तर में इस भाजी को केवल नमक के साथ बनाया जाता है.

खट्टा भाजी बेहद स्वादिष्ट लगता है. बस्तर में खट्टा भाजी सब्जी को बेहद पसंद किया जाता है. बस्तर में खट्टा भाजी की प्याज और मिर्च के साथ चटनी बनाई जाती है. खट्टा भाजी बस्तर के पारम्परिक भाजी है. यह भाजी ग्रामीण बरसात के समय अपने बाड़ी में लगाते हैं.

बस्तर में कद्दू के छोटे पत्तों की सब्ज़ी बनाई जाती है. प्याज़ और मिर्च के साथ देसी स्टाइल में इसे तैयार किया जाता है, जो बेहद स्वादिष्ट लगती है. बस्तर में कद्दू भाजी को दाल के साथ भी बनाया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बस्तर में मिलने वाली चेच भाजी का स्वाद लाज़वाब होती है. बस्तर में इस भाजी को चावल के साथ बनाया जाता है. इसमें इमली का पानी भी डाला जाता है, जिसके कारण इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इस भाजी की सब्ज़ी जो चेच भाजी भाजा भी कहते हैं.

बस्तर में कोचई के पत्तों की देशी स्टाइल सब्ज़ी बनाई जाती है. यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है. बस्तर में कोचई के पत्तों को केवल इमली और नमक के साथ बनाया जाता है. इसमें हल्दी और मिर्च नहीं डाली जाती है. सब्ज़ी बन जाने के बाद इसमें लहसुन का तड़का दिया जाता है. यह सब्ज़ी बेहद स्वादिष्ट लगती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.