Last Updated:
भारत की इस जीत के साथ ही टीम ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टी20 नॉकआउट मुकाबलों में 250 से अधिक रन दो बार बनाने वाली भारत पहली टीम बन गई है. यह भारतीय बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाता है. भारत की जीत के बाद मुजफ्फरपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला. शहर के कई इलाकों में…
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को आखिरी ओवर तक रोमांचक बनाए रखा. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने निर्णायक क्षणों में शानदार प्रदर्शन किया. खासकर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की सटीक गेंदबाजी ने इंग्लैंड की रफ्तार को रोक दिया. इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से जीत दर्ज कर ली.
भारत की इस जीत के साथ ही टीम ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की. क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि टी20 नॉकआउट मुकाबलों में 250 से अधिक रन दो बार बनाने वाली भारत पहली टीम बन गई है. यह भारतीय बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाता है.
भारत की जीत के बाद मुजफ्फरपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला. शहर के कई इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. सड़कों पर युवाओं की भीड़ जुट गई और भारत माता के जयकारे लगाए गए.
क्रिकेट प्रेमी पंकज पटवारी ने बताया कि सेमीफाइनल का यह मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा. उन्हें पहले से भरोसा था कि भारत फाइनल में जरूर पहुंचेगा और इस बार विश्व विजेता बनेगा. उन्होंने कहा कि बीच के कुछ ओवरों में मैच का पलड़ा इंग्लैंड की ओर झुकता नजर आया, लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी कर टीम को जीत दिला दी.
सिद्धार्थ राज ने कहा कि भारत ने इस नॉकआउट मुकाबले में बड़ा इतिहास रच दिया है। भारतीय बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने यादगार जीत दर्ज की। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.