लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमी शाम से ही भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए टीवी से सटे नजर आए।
इससे पूरे भारतवश के लोगों में ख़ुशी की लहर है। शहर निवासी सतपाल सैनी ने कहा कि भारत की जीत पर 140 करोड़ लोग ख़ुशी हैं। वहीं बेरी साल्हावास, लडायन गांव में भी लोगों ने भारत की जीत पर ख़ुशी जताई।
वहीं, फतेहाबाद के रतिया में भी क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न बनाया। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, दर्शकों का जोश बढ़ता गया और पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। मैच का विश्लेषण करते हुए क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि भारत ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



