Bilaspur News: टीम इंडिया की शानदार जीत ने इस बार होली के रंगों को और भी खास बना दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारत तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई है. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में होली और दिवाली की तरह मनाया जा रहा है. गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज रहा है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी क्रिकेट प्रेमी रात से सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते नजर आए और खिलाड़ियों को सलाम किया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.