उनका कहना है कि बाजारों में मिलने वाला केमिकल युक्त गुलाल त्वचा पर जलन, खुजली और अन्य स्किन प्रॉब्लम पैदा करता है, जबकि यह प्राकृतिक गुलाल पूरी तरह से हर्बल और फायदेमंद है. ऐसे में अगर आप भी होली पर रंग-गुलाल खेलने के शौकीन हैं और हर साल बाजार के गुलाल से आपके चेहरे पर साइड इफेक्ट हो जाता है, तो यह हर्बल गुलाल आपके लिए एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है.
बच्चों और लड़कियों की त्वचा के लिए सुरक्षित हर्बल गुलाल
पूजा मंडल ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उनका हर्बल गुलाल खासतौर पर बच्चों और लड़कियों के लिए तैयार किया जाता है, क्योंकि उनकी त्वचा अधिक मुलायम और संवेदनशील होती है. इस गुलाल में किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता, जिससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता.
पूजा मंडल ने आगे बताया कि हर्बल गुलाल बनाने में केवल आरारोट पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. यह वही पाउडर है, जिससे घरों में पकौड़े और अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं. इसी वजह से अगर गलती से गुलाल मुंह में चला भी जाए, तो किसी तरह की परेशानी नहीं होती.
फूलों और पत्तियों से तैयार होता है प्राकृतिक रंग
हर्बल गुलाल बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है. सबसे पहले गेंदा फूल को तोड़ा जाता है और अलग किया जाता है. कुछ फूलों को सुखाकर ग्राइंड किया जाता है, जबकि कुछ को उबालकर उनसे प्राकृतिक रंग निकाला जाता है. इसी रंग में आरारोट पाउडर मिलाया जाता है. फिर इस मिश्रण को धूप में सुखाया जाता है. सूखने के बाद दोबारा ग्राइंड कर छाना जाता है और नाप-तौल कर पैकिंग की जाती है.
पूजा ने बताया कि बाजार में मिलने वाले अधिकतर गुलाल में केमिकल और मिलावट होती है, जिससे चेहरे पर रैशेज, जलन और एलर्जी की समस्या हो जाती है. इसके विपरीत, उनका हर्बल गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.
छह साल का भरोसा, बनी “हर्बल गुलाल दीदी”
केमिकल की पहचान को लेकर पूजा मंडल ने कहा कि सबसे बड़ा प्रमाण लोगों का अनुभव है. पिछले छह सालों से जो भी लोग उनका हर्बल गुलाल इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की, बल्कि हर साल वही लोग दोबारा गुलाल खरीदने आते हैं. इसी भरोसे के चलते इस साल इसकी मांग और भी बढ़ गई है और लोग उन्हें अब “हर्बल गुलाल दीदी” के नाम से पहचानने लगे हैं.
उपयोगकर्ताओं का अनुभव भी सकारात्मक
अंजना ने लोकल 18 को बताया कि बाजार के गुलाल से अक्सर चेहरे पर रैशेज, जलन और पिंपल्स की समस्या हो जाती है, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल से ऐसा कुछ भी नहीं होता. यह गुलाल आरारोट पाउडर और प्राकृतिक पत्तियों से तैयार किया जाता है, जो पूरी तरह सुरक्षित और त्वचा के लिए नुकसानरहित है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.