सरगुजा संभाग में उत्तरी शीतलहरों के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान गिरकर 3.8 डिग्री दर्ज किया गया है। पाट क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया है एवं जमकर पाले पड़े। मैदानी इलाकों में भी ओंस की बूंदें ज
पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद सरगुजा में कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। शीतलहरों के तेजी से संभाग में प्रवेश करने के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी पाट क्षेत्रों में जमकर पाले पड़े हैं। मैनपाट, सामरीपाट एवं सोनहत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री के बीच रहा है।
पाट क्षेत्रों में जमीं ओंस की बूंदें
शीतलहरों से ठिठुराया, और गिरेगा तापमान मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में शीतलहरों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि शीतलहरों के कारण सरगुजा में कड़ाके की ठंड का असर जारी रहेगा। सोमवार को मौसम में नमी एवं देर तक कोहरे के कारण अधिकतम तापमान भी गिरकर 19.1 डिग्री पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को ज्यादा ठंड के कारण कोहरा नहीं पड़ा।
एएम भट्ट ने बताया कि आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। आसमान साफ होने के बाद तेजी से शीतलहरें संभाग में प्रवेश कर रही हैं।

मैदानी इलाकों में भी पड़े पाले
बलरामपुर में स्कूलों की छुट्टी, सरगुजा में भी मांग सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण सुबह बच्चों को ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने प्री-प्रायमरी, प्रायमरी, मिडिल स्कूल व हाईस्कूल के लिए मंगलवार को एक दिन की छुट्टी कर दी है।
सरगुजा में भी अभिभावक संघ ने ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी करने की मांग रखी है। अभिभावक संघ के नीलेश सिंह एवं धनंजय मिश्रा ने कहा कि बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंच रहे हैं। इससे उनकी सेहत बिगड़ रही है। ग्रामीण इलाकों में बच्चों के पास पर्याप्त गर्म कपड़े भी नहीं होते, इस कारण ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद किया जाना चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी सरगुजा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी जारी कर लोगों से ठंड से बचने की अपील की है। सीएमएचओ ने जारी चेतावनी में लोगों को सुबह एवं शाम पर्याप्त गर्म कपड़े पहनने, अलाव से ठंड दूर करने एवं जब तक जरूरी न हो, बाहर न निकलने की सलाह दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.