प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह
क्रिसमस सामग्री की खरीदारी करने पहुंचे प्रताप खलखो ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वे घर की सजावट के लिए सामान लेने आए हैं. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के जन्मदिन को वे एक बड़े त्यौहार के रूप में मनाते हैं. 25 दिसंबर को पूरे उत्साह और धूमधाम से क्रिसमस मनाया जाएगा. उनका मानना है कि प्रभु यीशु का आगमन उनके जीवन में शांति और आशीर्वाद लेकर आया है.
दूर-दराज से पहुंच रहे ग्राहक जानिए
अग्रहरी जनरल स्टोर के संचालक अर्पित अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि उनकी दुकान पर सरगुजा ही नहीं, बल्कि आसपास के कई इलाकों से लोग खरीदारी करने आते हैं. राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, सीतापुर, बतौली के साथ-साथ मध्यप्रदेश के महेंद्रगढ़, अनूपपुर, सिंगरौली तक से ग्राहक यहां पहुंचते हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग क्रिसमस सामग्री खरीदने आते हैं.
क्रिसमस स्पेशल सजावटी सामग्री की भरमार
अर्पित अग्रहरि ने बताया कि दुकान पर क्रिसमस को लेकर कई खास आइटम उपलब्ध हैं. इसमें क्रिसमस स्पेशल चरनी सेट, आकर्षक लाइटिंग लड़ी, सुंदर बेल्स, डेकोरेटिव बॉल्स, विभिन्न डिजाइन के बैनर, पन्नी के सजावटी आइटम, नए डिजाइन की रीथ बेल, मोती माला सहित कई अन्य सजावटी सामग्री शामिल हैं. इसके अलावा क्रिसमस ट्री भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं.
हर उम्र और हर बॉडी टाइप के लिए ड्रेस
अप्रित ने बताया कि क्रिसमस ड्रेस की पूरी रेंज दुकान पर मौजूद है. शून्य वर्ष के बच्चों से लेकर 60–65 वर्ष तक के लोगों के लिए ड्रेस उपलब्ध है. यहां तक कि हैवी बॉडी वाले लोगों के लिए भी अलग-अलग साइज में ड्रेस मिल जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होती.
2 रुपये से शुरू, 4000 रुपये तक के आइटम
कीमतों को लेकर अर्पित अग्रहरि ने बताया कि दुकान पर सामान की शुरुआत मात्र 2-3 रुपये से हो जाती है. वहीं, ग्राहकों की जरूरत और क्षमता के अनुसार 500, 700, 800, 2000 से लेकर 4000 रुपये तक के आइटम भी उपलब्ध हैं. इसी वजह से हर वर्ग के लोग यहां से आसानी से खरीदारी कर पाते हैं.
35 साल पुराना विश्वास और सेवा का सफर
दुकान के इतिहास पर बात करते हुए अर्पित अग्रहरि ने बताया कि इस व्यवसाय की शुरुआत उनके पिताजी ने की थी. वे पिछले लगभग 35 वर्षों से प्रभु की सेवा से जुड़े हुए हैं. अग्रहरी जनरल स्टोर न सिर्फ अंबिकापुर शहर, बल्कि पूरे सरगुजा संभाग की सबसे पुरानी क्रिश्चियन धर्म से जुड़ा सामान बेचने वाली दुकान मानी जाती है.
देशभर से मंगाया जाता है खास कलेक्शन
सामान की उपलब्धता को लेकर उन्होंने बताया कि क्रिसमस से जुड़ी सामग्री देश के अलग-अलग हिस्सों से मंगाई जाती है. कुछ सामान रायपुर से, कुछ दिल्ली और मुंबई से आता है. वहीं, खास आइटम गोवा, कोलकाता के आगे कृष्णा नगर और दक्षिण भारत के विभिन्न क्षेत्रों से मंगवाए जाते हैं. अलग-अलग जगहों से चुनिंदा कलेक्शन कर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी तरह के आइटम उपलब्ध कराए जाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.