छत्तीसगढ़ के सरगुजा और सूरजपुर जिले की सीमा पर सड़क जाम कर जन्मदिन का जश्न मनाने वाले 7 रईसजादे युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 16 फरवरी की रात युवकों ने अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर जमकर आतिशबाजी की थी। कार की बोनट पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। एम्बुलेंस सहित कई गाड़ियां फंसी थी। मामला लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र के सोनवाही के पास का है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद 20 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के बाद 6 युवकों को अंबिकापुर से और एक युवक को लटोरी से पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पार्टी में इस्तेमाल किए गए 2 कारों को भी जब्त किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.