भोरे विधानसभा के विधायक और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को उनके शिक्षा क्षेत्र में दूरदर्शी नेतृत्व और उल्लेखनीय सुधारों के लिए “बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर” का प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित 46वें विश्व प्रबंधन सम्मेलन के भव्य मंच पर दिया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में हुए गुणात्मक सुधारों की प्रशंसा की। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना, स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और छात्रों के लिए नवाचारी योजनाओं को लागू करना जैसी पहलें इस सम्मान का मुख्य आधार बनीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.