Last Updated:
Flower Farming: नई सोच और नई फसलें अपनाने से कम जमीन में भी अच्छी कमाई की जा सकती है. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए कमाई का एक अच्छा विकल्प बनती जा रही है. खेतों में खिले ये रंग-बिरंगे फूल अब किसानों के लिए अच्छी आमदनी और नई उम्मीद लेकर आ रहे हैं.
मध्य प्रदेश के खंडवा की बात की जाए तो यहां इन दिनों किसानों के बीच सूरजमुखी जैसा दिखने वाला एक खास फूल काफी चर्चा में है. स्थानीय स्तर पर इसे ‘मार्टिन’ फूल कहा जाता है. यह फूल देखने में काफी आकर्षक होता है और सजावट के काम में खूब इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि बाजार में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है. अमूमन इसका सीजन फरवरी से अप्रैल माह तक होता है. लेकिन, इसकी खेती करना चाहते हैं तो तैयारी पहले से करनी होगी.
बाजार में मिल रहा अच्छा भाव
किसानों का कहना है कि इस फूल की बाजार में कीमत 150 से 250 रुपए प्रति किलो तक मिल जाती है. शादी-समारोह, धार्मिक कार्यक्रम और सजावट के काम में इन फूलों का ज्यादा उपयोग होता है. इसके अलावा गुलदस्तों और डेकोरेशन में भी इनकी काफी मांग रहती है.
खेतों में खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल
जब इस फूल की खेती खेतों में होती है तब पूरा खेत सफेद, पीले फूलों से भर जाता है, जो देखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं. यही कारण है कि कई किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ फूलों की खेती भी करने लगे हैं. कृषि सलाहकार नरेंद्र पटेल बताते हैं कि अगर किसान सही जानकारी और देखभाल के साथ फूलों की खेती करें तो यह पारंपरिक फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा दे सकती है. फूलों की फसल कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में इसका भाव भी अच्छा मिल जाता है.
इन बातों का रखना होगा ध्यान
फूलों की खेती में खेत की अच्छी तैयारी, समय पर सिंचाई और पौधों की देखभाल बहुत जरूरी है. साथ ही कीट और रोग से बचाव के लिए समय-समय पर निगरानी भी करनी पड़ती है. अगर किसान सही तरीके से खेती करें तो उत्पादन भी अच्छा होता है और फूलों की गुणवत्ता भी बेहतर रहती है. कई किसान अब यह समझने लगे हैं कि खेती में नई सोच और नई फसलें अपनाने से कम जमीन में भी अच्छी कमाई की जा सकती है. ऐसे में फूलों की खेती किसानों के लिए कमाई का एक अच्छा विकल्प बनती जा रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.