केस मैनेज करने के नाम पर युवक से 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोपी सुखदेवनगर थानेदार और अॉफिस के मुंशी को आईजी के निर्देश पर मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया। थानेदार अशोक कुमार और मुंशी पशुराम को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इससे संबंधित आदेश एसएसपी राक
मालूम हो कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित रोड नंबर 5 में रहने वाले नितेश पांडे की 30 नवंबर को शादी होने वाली थी। 25 नवंबर को तिलक समारोह था। उसी दिन उसकी तथाकथित प्रेमिका ने सुखदेवनगर थाने में नितेश पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। आरोप है कि इस केस को मैनेज करने के नाम पर 10 लाख रुपए की रिश्वत थाने के मुंशी और थानेदार ने ली। इसके बाद भी उसे परेशान करते रहे, जिसके बाद नितेश ने 29 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी।
तीन थानेदार व एक सीई बदले, सुनील कुशवाहा सुखदेवनगर के थानेदार
एसएसपी राकेश रंजन ने 3 थानेदारों का स्थानांतरण किया है। हिंदपीढ़ी थानेदार सुनील कुशवाहा को सुखदेवनगर थाने की कमान सौंपी है। वहीं टाटीसिल्वे थानेदार रंजीत सिन्हा को हिंदपीढ़ी का थानेदार बनाया गया है। इसके अलावा अनगड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर हंसे उरांव को टाटीसिल्वे का थानेदार बनाया गया है। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर रवींद्र नाथ सिंह को अनगड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर बनाया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.