उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय (UMS) मनियां के प्रांगण में “हर एक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा” विषय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) सह क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा को पहचानना, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था।
क्विज प्रतियोगिता में शामिल छात्रााएं।
प्रत्येक बच्चा विशिष्ट क्षमताओं से युक्त- प्रधानाध्यापक
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशिष्ट क्षमताओं से युक्त होता है। सही मार्गदर्शन मिलने पर वह श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है।
शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, उपस्थिति और आवश्यक सुधारात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी दी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला इनाम।
ज्ञान, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पूछे गए
पीटीएम के बाद आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में बेली कुमारी ने प्रथम, रीतिका कुमारी ने द्वितीय और अनामिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शिवानी मुर्मू और अनामिका कुमारी को ‘द बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का खिताब मिला।

छात्राओं ने प्रस्तुत किया नृत्य।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और शिक्षकों ने आयोजक शिक्षक अबुल कलाम आज़ाद के प्रयासों की सराहना की। उनके कुशल नेतृत्व और सुनियोजित योजना के कारण यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित और उद्देश्यपूर्ण रहा।
अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रकार के शैक्षणिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.