Last Updated:
UPSC Exam Results: गिरिडीह जिले के करण सेठ UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 333वीं रैंक देशभर में हासिल किया. करण के पिता रणजीत कुमार गुप्ता पेशे से व्यवसायी हैं. बेटे की इस बड़ी सफलता से परिवार के सदस्यों में अपार खुशी है. जैसे ही यूपीएससी के परिणाम घोषित हुए और करण की सफलता की खबर सामने आई, परिवार और रिश्तेदारों के बीच जश्न का माहौल बन गया.
यूपीएससी में सफल कारण कुमार
पिता हैं व्यवसायी
मूल रूप से जमुआ प्रखंड के चुंगलो गांव के निवासी करण सेठ वर्तमान में गिरिडीह के पचम्बा में अपने परिवार के साथ रहते हैं. वह रणजीत कुमार गुप्ता और सरिता गुप्ता के सुपुत्र हैं. करण के पिता रणजीत कुमार गुप्ता पेशे से व्यवसायी हैं. बेटे की इस बड़ी सफलता से परिवार के सदस्यों में अपार खुशी है. जैसे ही यूपीएससी के परिणाम घोषित हुए और करण की सफलता की खबर सामने आई, परिवार और रिश्तेदारों के बीच जश्न का माहौल बन गया.
गिरिडीह में हुई प्रारंभिक शिक्षा
करण की इस उपलब्धि से पचम्बा और आसपास के क्षेत्रों में भी गर्व का माहौल है. स्थानीय लोग इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं. लोगों का कहना है कि करण की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी और वे भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे. करण सेठ की प्रारंभिक शिक्षा गिरिडीह से ही हुई है. बचपन से ही वह पढ़ाई में मेधावी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे हैं. स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और फिर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली का रुख किया. वहां उन्होंने पूरी लगन और अनुशासन के साथ अपनी तैयारी जारी रखी. उनकी मेहनत का परिणाम यह रहा कि उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर ली.
ईमानदारी से प्रयास करने पर मिलती सफलता
करण सेठ को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके चाचा अनुज सेठ ने कहा कि यह समाज के लिए प्रेरणादायक सफलता है. करण की कड़ी मेहनत और समर्पण ने आज पूरे समाज को गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि करण की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और उसके लिए ईमानदारी से प्रयास किया जाए, तो सफलता अवश्य मिलती है. करण ने अपने प्रयासों से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और जिले का नाम रोशन किया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.