Last Updated:
Motihari UPSC Success Story: संजीव कुमार ने यूपीएससी 2025 में 290वीं रैंक हासिल की. पूर्वी चम्पारण के घोड़ासहन निवासी संजीव ने दिल्ली से स्नातक कर यूपीएससी की तैयारी की. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है.
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.इस रिजल्ट ने जिन अभ्यर्थियों के सपने को पूरा किया है, उनमें बिहार के पूर्वी चम्पारण ज़िले के घोड़ासहन निवासी संजीव कुमार भी शामिल हैं.

रिजल्ट के प्रकाशित होते ही जब चम्पारण के लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि ज़िले के एक युवा ने इसमें बड़ी सफलता हासिल की है, तो उनमें खुशी की लहर दौड़ पड़ी.बताते चलें कि संजीव पूर्वी चम्पारण ज़िले के घोड़ासहन स्थित पिठवा गांव के निवासी हैं.

संजीव की पिता सुनील कुशवाहा एक परचून व्यवसायी हैं, जिन्होंने हर मुश्किलों का सामना करते हुए बच्चों की पढ़ाई को आगे बढ़ाया.बकौल सुनील, संजीव ने वर्ष 2022 में दिल्ली से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वर्ष 2023 में पहले प्रयास में वे मेंस परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली पाई. इसके बाद भी उन्होंने हार न मानते हुए मेहनत जारी रखी और अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 583वीं हासिल कर इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) में चयन पाया.

हालांकि, इस दौरान उनका आईएएस बनकर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना अभी पूरा नहीं हुआ था,जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने तीसरा प्रयास किया और कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपीएससी में देश भर में 290वां स्थान प्राप्त किया.

बताते चलें कि संजीव की इस उपलब्धि से पूरे घोड़ासहन और पूर्वी चंपारण जिले में खुशी का माहौल है.ग्रामीणों का कहना है कि इस सफलता से गांव के सभी युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.