Bokaro Success Story : बोकारो के किसान गोपाल महतो मचान विधि से बींस की खेती कर 5 गुना मुनाफा कमा रहे हैं. 60 डिसमिल जमीन में 40000 रुपये की लागत से 2 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है. आइये जानते हैं किसान से बींस की खेती के बारे में.
70 दिनों में हो जाती है तैयार
किसान गोपाल महतो ने लोकल 18 से बताया कि बचपन से ही उन्होंने अपने परिवार के लोगों को खेती करते देखा है. इसी वजह से उन्हें भी खेती के प्रति लगाव हुआ और वे बचपन से ही खेती से जुड़े हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने दिसंबर महीने में बींस की खेती की थी. बींस एक ऐसी फसल है. जो 60 से 70 दिनों में तैयार हो जाती है, जिससे किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा मिलता है. साथ ही इस फसल की लगातार तुड़ाई भी होती है.
किसान गोपाल महतो के अनुसार 60 डिसमिल जमीन में मचान विधि से बींस की खेती करने में करीबन 40000 रुपये की लागत आती है. वहीं, पूरे सीजन में इससे औसतन 50 क्विंटल तक उत्पादन आसानी से प्राप्त हो जाता है. वर्तमान में बींस की औसत कीमत करीबन 40 रुपये प्रति किलो है, जिससे वह बोकारो और पेटरवार की सब्जी मंडियों में बेचते हैं. इस हिसाब से किसान को पूरे सीजन में करीब 2 लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. जहां लागत निकालने के बाद भी किसान को 5 गुना मुनाफा मिल जाता है.
किसान गोपाल महतो ने बताया कि इस फसल में अच्छी सिंचाई व्यवस्था, ड्रिप सिंचाई और जैविक खाद का उपयोग करने से उत्पादन और बेहतर हो सकता है. हालांकि बींस की खेती में कभी-कभी पत्तों में गलन और कीटों की समस्या देखने को मिलती है, जिसे जैविक कीटनाशक का उपयोग कर कंट्रोल किया जा सकता है. इस खेती से किसान एक ही सीजन में तगड़ी कमाई कर सकते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.