दतिया| शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता शॉर्टकट से नहीं मिलती।
उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से भ्रमित न होने की चेतावनी दी और समय-समय पर शिक्षकों से मार्गदर्शन लेकर लक्ष्य प्राप्त करने की सलाह दी। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक और खेल प्रतियोगिताओं में विजयी 116 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
वर्ष 2025 में विज्ञान संकाय में विक्की कुशवाह और कॉमर्स संकाय में खुशवंत खरे को जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशेष सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट ओपी सक्सेना ने की। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला, एडवोकेट मयंक ढेंगुला और सहायक संचालक शिक्षा मुस्कान दिनकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रचना भदौरिया ने किया। प्राचार्य राघवेन्द्र सिंह सेंगर ने विद्यालय की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि इस विद्यालय ने कई डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस देश को दिए हैं। अंत में चंद्रप्रताप परमार ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में समस्त स्टाफ, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.