शाजापुर के पंडित बालकृष्ण शर्मा नवीन कॉलेज में मंगलवार दोपहर छात्रों के साथ मारपीट की गई। इस घटना में एक छात्र के सिर में गंभीर चोट आई, वहीं 4 छात्र घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 20 युवक छात्रों पर लाठी व डंडों से हमला करत
छात्रों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को कॉलेज परिसर में अचानक 20 से 25 युवक पहुंचे और छात्रों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीडियो में कई युवक एक छात्र को घेरकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
देखें घटना की 3 तस्वीरें…
आरोपी अचानक कॉलेज परिसर में घुसे।

वह एक छात्र को लाठी-डंडों से पीटने लगे।

इसके बाद बीच बचाव करने आए छात्रों पर भी हमला किया गया।
एक के सिर में आई गंभीर चोट
हमले में तीन छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से एक के सिर में गंभीर चोट आई है। सभी का इलाज शासकीय अस्पताल में चल रहा है। घायल छात्रों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही छात्रों ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग उठाई है।
छात्रों ने प्राचार्य को दिया आवेदन
घटना की सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से भाग चुके थे। घटना के बाद कॉलेज परिसर में दहशत का माहौल है। वहीं छात्रों में नाराजगी देखी गई।
दोपहर करीब 3 बजे कॉलेज के छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य को शिकायती आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया कि नियमित छात्र विजय धाकड़, अरविंद चौकुटिया और सुनील गुर्जर पर आरोपी मनीष नाथ, बलराज सौराष्ट्रीय, विक्की सहित करीब 25 युवकों ने लोहे की रॉड और पाइप से हमला कर दिया।
लालघाटी TI अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया-
कॉलेज परिसर में मारपीट की घटना हुई है। घायल छात्र विजय धाकड़ थाने पहुंचा था, जिसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.