गुरुग्राम में 19 साल की एक स्टूडेंट के साथ लिव इन पार्टनर द्वारा हैवानियत करने के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी शिवम से पूछताछ और घायल लड़की के डिटेल्ड बयान में पता चला है कि बॉयफ्रेंड ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर से जलाया था। पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी ने मारपीट के दौरान लड़की का वीडियो भी बनाया था। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बना रहा था, उसे पीट रहा था और उसके साथ मारपीट कर रहा था। बायोटेक्नोलॉजी में B.Sc. कर रही पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 में एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में B.Sc. कर रही थी। पीड़िता जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट है, जिसकी मुलाकात दिल्ली के नरेला के रहने वाले शिवम नाम के एक युवक से एक ऑनलाइन ऐप के ज़रिए हुई थी और सितंबर 2025 में उनकी बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद वे मिलने लगे। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ ज़बरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वे कुछ समय तक गुरुग्राम में साथ रहे। इस दौरान आरोपी को उस पर शक होने लगा और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 16 फरवरी को की हैवानियत उसके बयान के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसने उसके सिर पर स्टील की बोतल से हमला किया, उसका सिर दीवार और फर्नीचर से पटका, उसे मिट्टी के बर्तन से मारा और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की भी कोशिश की। न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप
इसके अलावा आरोपी ने उसके पैरों पर चाकू से हमला किया और धमकी दी कि वह उसे इतनी बुरी तरह पीटेगा कि वह कभी चल नहीं पाएगी और न ही मां बन पाएगी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड किया।
मां को बंगाली भाषा में बताई घटना 18 फरवरी की रात को, पीड़िता ने आरोपी के फोन से अपनी मां को बंगाली में सब कुछ बताया, क्योंकि आरोपी बंगाली भाषा नहीं समझता था। फिर उसकी मां ने 112 पर कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली अस्पताल में चल रहा इलाज
शुरू में डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया और बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां, डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लिए फिट बताया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी डिटेल्ड गवाही रिकॉर्ड की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.