मारपीट के दौरान अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और कुर्सियां व स्ट्रेचर फेंके जा रहे हैं।इस घटना के कारण कुछ समय के लिए अस्पताल की सामान्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी अस्पताल पहुंचा, जिससे हालात पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनके बीच विवाद गांव में ही शुरू हुआ था। मेडिकल कराने के दौरान अस्पताल में वे फिर आमने सामने आ गए, जिसके बाद मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.