Strawberry Farming Tips: रांची के किसान विशाल 1 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती कर हर महीने 50000 रुपये कमा रहे हैं. वे कहते हैं इसकी बाजार में इतनी मांग है कि एडवांस बुकिंग से बिक्री होती है. कुछ बातों का ध्यान रखने से पैदावार अच्छी होती है.
एडवांस बुकिंग करके ले जाते हैं लोग
किसान विशाल बताते हैं, यहां पर एडवांस बुकिंग करके लोग स्ट्रॉबेरी ले जाते हैं. बाहर से ही देख लेते हैं कि फॉर्म में अब स्ट्रॉबेरी हो रही है, तो पहले ही बता देते हैं कि हमें 5 किलो चाहिए या 10 किलो. तो कई बार तो बाजार में भी हम पर्याप्त नहीं दे पाते. हर दिन कम से कम 10 किलो तो अभी निकल ही जाता है और बाजार में इसका भाव 200 रुपए किलो तक है.
स्ट्रॉबेरी की खेती इस तरीके से करें
उन्होंने बताया, अगर आपको स्ट्रॉबेरी से काफी अच्छा फायदा कमाना है (जिसे सेलिब्रिटी वाला फल भी कहते हैं, क्योंकि सेलिब्रिटी लोग भी खूब खाते हैं और चेहरे पर लालिमा आती है) तो इसे उगाने के लिए सबसे पहले आपको मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल करना पड़ेगा. स्ट्रॉबेरी के लिए यह पेपर रामबाण है. इसे आप मिट्टी की सतह पर लगा दीजिए और पौधा लगाइए.
यह होगा फायदा
मल्चिंग पेपर से फायदा यह होगा कि खरपतवार आपको परेशान नहीं करेगा, मिट्टी में नमी बनी रहेगी और कीड़े-मकोड़े लगने की संभावना काफी कम हो जाती है. कीटनाशक जड़ों में देने में भी काफी आसान रहता है. कीटनाशक आपको बाजार का नहीं डालना है. आपको बस नीम का तेल लेना है एक चम्मच और उसमें एक मग पानी डालना है और उसी को थोड़ा-थोड़ा पौधा पर डालना है.
खाद के रूप में इन्हें इस्तेमाल करना है
स्ट्रॉबेरी में खाद भी आपको इन्हीं चारों में से किसी एक को दे सकते हैं, जैसे सड़ी हुई गोबर की खाद (Compost), कम्पोस्ट टी (Compost tea), केले के छिलके से बनी खाद (Potassium-rich), ब्लड मील, फिश मील या सोया मील. इनमें से कोई एक भी उपलब्ध है तो अच्छा है. कोशिश करें कि बाजार की खाद न डालें और इसे अपने फॉर्म या घर पर ही बनाएं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.