सचिवालय के कर्मचारी से अधिकारी तक 2026 में अधिक छुट्टी के लिए कैलेंडर पर कोना तलाशने में लगे हैं। 21-23 अक्टूबर तक तीन दिनों की छुट्टी लेकर कर्मचारी 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक 9 दिनों के अवकाश का लुत्फ उठा सकते हैं। 17-18 अक्टूबर और 24-25 अक्टूबर को
3 दिन की छुट्टी लेकर 9 दिन का आनंद उठाने का ऐसा ही सुखद संयोग मार्च में भी बन रहा है। 23-25 मार्च तक की छुट्टी मंजूर करा लेने पर 21 से 29 मार्च तक मौज करने का मौका मिल सकता है। इस अवधि में दो बार शनिवार-रविवार के अलावा 26 और 27 मार्च को अशोक अष्टमी और रामनवमी का अवकाश है। छुट्टी मंजूर कराने के बाद 30 मार्च का मेडिकल लीव का भी आवेदन भेज दिया जाए ताे 31 मार्च तक 11 दिनों की छुट्टी का चांस मिल सकता है।
अगस्त में भी डबल मजा का योग इसी तरह 1-2 अप्रैल की छुट्टी मंजूर कराने पर 31 मार्च से 5 अप्रैल तक 6 दिन की छुट्टी मिल रही है। कर्मचारी 5 से 7 अगस्त तक की छुट्टी का आवेदन देकर 4-9 अगस्त तक 6 दिन के सुकून का प्लॉट तैयार मिलेगा। जून में भी 4 दिन का अवकाश लेने पर 10 दिन चैन से बैठने का सुनहरा मौका है। 23-25 जून तक की छुट्टी लेने पर 20-29 जून तक आराम कर सकते हैं। ऐसे मौकों पर बड़े साहबों की भी नजर है। वे अपना प्रोग्राम तैयार करने में लग गए हैं। साथ ही सहकर्मियों को ताकीद भी करने में लग गए हैं कि उस अवधि में अपना प्लान नहीं बनाना।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.