बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थपुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की मार्गशीर्ष महीना समाप्त होकर 5 दिसंबर से पूष महीने की शुरुआत हो जाएगी. इस महीने में तुलसी की पूजा अवश्य करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है…
बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थपुरोहित प्रमोद श्रृंगारी ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की मार्गशीर्ष महीना समाप्त होकर 5 दिसंबर से पूष महीने की शुरुआत हो जाएगी. इस महीने में तुलसी की पूजा अवश्य करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है. 16 दिसंबर को संक्रांति है लेकिन उससे एक दिन पहले पूष महीने की एकादशी है. उस दिन अगर जातक तुलसी के पत्ते में भगवान विष्णु साहस्त्र नाम एक-एक पत्ते पर एक-एक नाम लिखें वो भी चन्दन से और एक दिन में एक हजार पत्तों पर लिखकर भगवान विष्णु पर अर्पण कर दें तो सारा संकट खत्म हो जाएगा. जीवन में सिर्फ सुख समृद्धि ही रहेगी.
तीर्थपुरोहित बताते हैं कि पूष माह में हर रोज तुलसी में जल के साथ-साथ घी अवश्य अर्पण करें. इसके साथ ही तुलसी पर चुनरी अर्पण करें और संध्या के समय घी का दीपक जलाएं. इससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न हो जाएंगी और घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होगी. इसके साथ ही पूष के महीने में दान अवश्य करें. इससे सभी ग्रह नक्षत्र का दोष समाप्त हो जाता है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.