देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा की खरमास में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष योग पांच राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है. धन लाभ के साथ संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के संकेत प्रबल दिखाई दे रहे हैं.
नवंबर माह की समाप्ति के बाद दिसंबर का महीना शुरू हो गया है. दिसंबर का महीना ग्रह नक्षत्र के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. कई बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. कई शुभ और अशुभ योग बनने वाले हैं. इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ने वाला है.

दिसंबर के महीने में खरमास भी लग जाता है. खरमास महीने में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं. हालांकि, पूजा पाठ की मनाही नहीं होती है. इस महीने मे ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं.

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा की 16 दिसंबर को ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं. वह धनु राशि में प्रवेश करेंगे. जिसका प्रभाव पांच राशियों के ऊपर सकरात्मक पड़ने वाला है वह पांच राशियां मेष, सिंह, कर्क, तुला और धनु हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य के धनु राशि में गोचर करने से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे. जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने की इच्छाशक्ति बढ़ेगी. जातक अपनी जिम्मादारी पर बड़े निर्णय ले पाएंगे. नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है. रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी. लंबी यात्रा व्यापार के लिए सही सिद्ध हो सकती है.

आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं और धनु में सूर्य का गोचर आपके लिए लाभदायक होने की पूरी उम्मीद है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. जिन लोगों का हाल ही में विवाह हुआ है, उनके लिए संतान प्राप्ति का योग है. सूर्य देव की कृपा से सेहत ठीक रहेगी. दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी. संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

सूर्य का धनु राशि पर गोचर कर्क राशि पर सकरात्मक प्रभाव पड़ेगा. आप पर किस्मत मेहरबान रहेगी. जो काम करेंगे, उसमें कामयाब होंगे, लेकिन मेहनत पूरी करनी होगी. सरकार से लाभ मिलने की उम्मीद है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. बिजनेस करने वाले लोग अपनी योजनाओं को लागू करने में सफल होंगे. उनके लिए समय अच्छा रहेगा. नौकरी पेशा लोगों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे, उनको हाथ से न जाने दें.

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा समय लेकर आएगा. अचानक आपका किया काम आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगा. कार्यस्थल पर सब आपकी बातों पर गौर करेंगे. घर में बड़ी जिम्मेदारी या अवसर आपके हाथ लग सकता है. क्रिएटिव फील्ड, जैसे- मीडिया, डिजाइन, आर्ट या कंटेंट में काम करने वालों को खास सफलता मिल सकती है. प्रेम और शिक्षा से जुड़े मामलों में भी सकारात्मकता बढ़ेगी, जिससे मन में संतुलन और उत्साह बनेगा.

क्योंकि सूर्य धनु राशि मे ही गोचर कर रहे है. इसलिए धनु राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा. धनु राशि पर इसका सकरात्मक प्रभाव पड़ेगा. करियर और रिश्तों में अच्छे दिन आने वाले हैं. सूर्य के धनु राशि में गोचर का समय व्यापारियों के लिए लाभदायक रहेगा. नौकरी वालों में काम का उत्साह देखने को मिलेगा. मेहनत और योजना से मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैसे की आमद भी अच्छी रहेगी. प्रेम जीवन में भी खुशियां बरसेंगी यानी धनु राशि की लव लाइफ भी बढ़िया रहेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.