राजस्थान के खाटू श्याम में 21 फरवरी से भरने वाले फाल्गुनी मेले के चलते यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से दिल्ली सराय रोहिल्ला–फुलेरा–दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (3 ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04401, दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन–फुलेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन अनारक्षित स्पेशल 20 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक (तीन ट्रिप) संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7:10 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। नारनौल यह ट्रेन रात दस बजकर 58 मिनट पर पहुंचेगी। रिंग्स से चलेगी 12: 40 पर वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04402, फुलेरा–दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल 21 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक (तीन ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन फुलेरा से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर शाम 6:05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन दिन में 12 बजकर 40 मिनट पर रिंगस पहुंचेगी। जिसके बाद यह दिन में दो बजकर 41 मिनट पर नारनौल पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मावंडा, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस जंक्शन और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। कुल 17 कोच होंगे इस विशेष रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी के डिब्बों के साथ गार्ड श्रेणी के 2 डिब्बे लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर ट्रेन में 17 कोच होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.