हरियाणा के रहने वाले वैभव ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर सोनीपत जिले का नाम रोशन किया है. वैभव ने तीसरे प्रयास में ये परीक्षा पास की. वैभव बताते हैं कि सोशल मीडिया का सीमित उपयोग और पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर उन्होंने देश की सबसे मुश्किल माना जाने वाला एग्जाम क्लियर किया. वैभव ने घर पर रहकर ऑनलाइन कोचिंग से अपनी तैयारी की. उनकी सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. वैभव के पिता वकील हैं और मां ग्रहणी हैं.
वैभव ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर सोनीपत जिले का नाम रोशन किया है.
वैभव मूलरूप से सोनीपत के गांव चिटाना के रहने वाले हैं. हाल वेस्ट रामनगर में रहने वाले वैभव के पिता जय भगवान पेशे से वकील हैं और मां सीमा देवी ग्रहणी हैं. वैभव की दो बड़ी बहनें हैं. वैभव ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे तक की पढ़ाई करता थे और तीसरी बार में उन्होंने यह सफलता हासिल की है. इससे पहले वे हरियाणा सिविल सर्विसेज की परीक्षा भी दे चुके हैं. वैभव ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया को भी अपनी पढ़ाई के लिए इस्तेमाल किया. ऑनलाइन माध्यम से ही इस परीक्षा की तैयारी की थी. वैभव ने यूपीएससी में 344वी रैंक हासिल की है, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है. वैभव के मुताबिक, कठिन परिश्रम, सही रणनीति और धैर्य इस परीक्षा में सफलता के लिए बेहद जरूरी है.
वैभव के पिता जय भगवान और माता सीमा ने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद ही उनके बेटे ने लक्ष्य बना लिया था. वह 2021 से तैयारी कर रहा था. आज उसने तीसरी बार में इस परीक्षा को पास किया है. हमें बहुत खुशी हो रही है. हम चाहते हैं कि उसकी सफलता से और बच्चे भी सीखें. वैभव की तरह मेहनत कर अपने मां-बाप का नाम रोशन करें. यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.