हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। ये सभी गोहाना के गांव भावड में शादी समारोह में शामिल होकर रोहतक लौट रहे थे। मगर, रास्ते में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मौके पर ही चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक सुरक्षित बच गया। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह कार से चारों के शवों और घायलों को निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और गांव भावड़ से समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को भी कब्जे में ले लिया गया है। उधर, । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की स्पीड 100 से ज्यादा थी। पुलिस का भी कहना है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा हुआ है। यहां जानिए कैसे हुआ ये सड़क हादसा… गांवों में पसरा मातम, रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे परिजन
वहीं चार युवकों की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव खिडवाली, घुसकानी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लोग बोले- 100 से ज्यादा थी स्कॉर्पियो की स्पीड
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा थी। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और सीधा पेड़ से जा टकराई। इस दौरान गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा पूरी तरह से डैमेज हो गया था। युवक अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें बमुश्किल बाहर निकाला गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.