पुलिस ने अमित को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है।
सोनीपत जिले की थाना सिविल लाइन पुलिस ने “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन” के तहत मोटरसाइकिल चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित निवासी गांव उदेशीप
26 दिसंबर 2025 को आशीष निवासी गांव देहरा, जिला पानीपत ने थाना सिविल लाइन सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह सिक्का कॉलोनी, सोनीपत में एक प्रॉपर्टी डीलर के पास नौकरी करता है। 25 दिसंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल ऑफिस के सामने दोपहर करीब 1 बजे खड़ी की थी। शाम को लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की आशंका जताई गई। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
थाना सिविल लाइन की जांच टीम में नियुक्त सहायक उप-निरीक्षक प्रवीन ने अपनी टीम के साथ जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमित निवासी उदेशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
आरोपी को भेजा गया जेल
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन” के तहत जिले में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.