सोनीपत के बहालगढ़ में बनाया गया मुख्य स्टोर
सोनीपत के बहालगढ़ क्षेत्र में स्थित देश-विदेश में पहचान बना चुके फूड सप्लीमेंट ब्रांड पहल न्यूट्रीशन के मालिक वीरेंद्र पहल को जान से मारने की धमकी और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। रोहित गोदारा गैंग से जुड़े शूटर द्वारा फ
पहल न्यूट्रीशन के मालिक विरेन्द्र पहल ( फाइल फोटो )
हरियाणवी सितारों से कराते हैं प्रमोशन पहल न्यूट्रीशन ब्रांड की पहचान बड़े स्तर पर हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन सितारों से कराए जाने वाले प्रमोशन से भी है। सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स के जरिए ब्रांड की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए फिरौती मांगने की आशंका और गहरी हो गई है। वीरेंद्र पहल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा धमकी मिलने के बाद पहल न्यूट्रीशन के मालिक वीरेंद्र पहल ने सोनीपत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी पीड़ित कारोबारी ने धमकी से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित गैंग व आरोपी की भूमिका की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही पीड़ित को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.